Ticker

6/recent/ticker-posts

समूह-सखी महिलाओं का वेतन 800 रुपये, बढ़ोतरी की मांग; जेडीएस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

 समूह-सखी महिलाओं का वेतन 800 रुपये, बढ़ोतरी की मांग; जेडीएस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जनता देश संगठन (जेडीएस) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर समूह-सखी महिलाओं का वेतन बढ़ाने की मांग की है।

संगठन ने कहा कि एनआरएलएम के तहत काम कर रही समूह-सखी महिलाओं को पिछले कई वर्षों से मात्र 800 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जबकि उनसे हर क्षेत्र में काम लिया जाता है। शहर में होने वाली बैठकों व कार्यक्रमों का खर्च भी समूह-सखी को खुद वहन करना पड़ता है। इससे महिलाएं जीवन-यापन नहीं कर पा रही हैं।जेडीएस का कहना है कि संगठन पिछले डेढ़ साल से वेतन बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। संगठन ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को सहारनपुर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था। उपमुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक वेतन नहीं बढ़ा।जेडीएस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।इस मौके पर जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘फौजी’, राष्ट्रीय महासचिव व महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, समूह-सखी संघर्ष समिति की अध्यक्ष बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह समेत विरेंद्र बौद्ध, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में