Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एलीवेटिड कोरिडोर का स्थलीय निरीक्षण

 मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एलीवेटिड कोरिडोर का स्थलीय निरीक्षण

जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

माँ डाट काली मंदिर में की पूजा-अर्चना*

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनपद में आगमन के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जाएजा लेने के लिए दिल्ली-देहरादून एलीवेटिड कोरिडोर, व्यू प्वाईंट एवं माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना तथा जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के पश्चात सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, चेयरमैन सिडको श्री वाई0पी0सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई उपस्थित रहे।                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में