बृज लीला व कृष्ण विवाह प्रसंग से गूंजा गीता मंदिर, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-बेरी बाग़ स्थित गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव के अंतर्गत छठे दिन कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नगर के प्रसिद्ध कथा व्यास दास उद्धव कोदंड महाराज ने इस अवसर पर श्रीकृष्ण की ब्रज लीला, कंस वध तथा श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक वर्णन किया।
कथा के दौरान महाराज जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस को रंगशाला में घसीटकर उसका वध किया और धर्म की स्थापना की। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के सुंदर वर्णन ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।भक्तों ने मंगल गीतों पर आनंदपूर्वक झूमते हुए भगवान का गुणगान किया तथा सामूहिक रूप से आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं, जिनकी भक्ति और आस्था देखते ही बनती थी।इस अवसर पर कृष्ण लाल अरोड़ा, अरुण सूरी, रमेश चंद्र छबीला, रवि बख्शी, पाली कालड़ा, पार्षद दीपक रहेजा तथा टंडन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कोदंड ने कुशलतापूर्वक किया।भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने सभी के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।


0 टिप्पणियाँ