Ticker

6/recent/ticker-posts

दर्दनाक" मजदूरों के ऊपर पलटा खनन से भरा ट्रक, तीन की मौत दो घायल

"दर्दनाक" मजदूरों के ऊपर पलटा खनन से भरा ट्रक, तीन की मौत दो घायल

खनन के ट्रक के नीचे दफन हुई बच्चों का भविष्य संवारने वाली तीन जिंदगानियां

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-नागल-जीवन में मौत आखिरी और कड़वा सत्य है कि जिसकी जहां लिखी है उसी बहाने से वही आएगी, जिसकी बानगी क्षेत्र के झबरेडा रोड पर निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों के ऊपर खनन से भरे ट्रक के पलटने पर देखने को मिली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडकी झबरेडा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के निकट नदी के ऊपर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें अपनी जीविका चलाने और बच्चों का भविष्य संवारने के लिए दिनभर जीतोड़ मेहनत मजदूरी कर देर रात करीब बारह बजे मजदूर टीन शेड में सो रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात होगी तभी सहारनपुर की ओर से आ रहे खनन से भरे ट्रक (घोड़ा) संख्या HR 58E6247 निर्माणाधीन पुल के ऊपर चढ़ गया और बराबर में ही टीन शेड बनाकर सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया जिससे बजरी के नीचे दबने से पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व राहगीरों द्वारा रात में ही बचाव कार्य कर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल भिजवाया जहां पर असगर पुत्र नेगी 55 वर्ष, शाकिर पुत्र हारून 24 वर्ष व इस्तखार पुत्र अशफाक 25 निवासी गांव महमूदपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को मृतक घोषित कर दिया तथा कर्मवीर पुत्र राजू 22 निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर व गुलफाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मयटीम के साथ राहत कार्य किया गया है और मृतकों का पंचनामा भरकर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दर्दनाक" मजदूरों के ऊपर पलटा खनन से भरा ट्रक, तीन की मौत दो घायल