Ticker

6/recent/ticker-posts

शिविर में मॉडल के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाएगा हज प्रशिक्षण

शिविर में मॉडल के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाएगा हज प्रशिक्षण

दारुल उलूम और वक्फ दारुल उलूम के उलेमा बताएंगें कैसे करनी है इबादत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-इस वर्ष आरंभ हो रही हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन (हज यात्रियों) को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में दो दिवसीय हज शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उलेमा और बुद्धिजीवी हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों को मक्का-मदीना में की जाने वाली इबादतों और जियारत की जानकारी देंगे।

दो दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का 13 और 14 अप्रैल को ईदगाह रोड स्थित शेखुल हिंद हॉल में विख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी और डॉ. मोहम्मद आज़म के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में शामिल होने वाले पुरुष एवं महिला आजमीन को हज व उमरा के अरकान की अदायगी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुफ्तियान-ए-कराम, उलेमा-ए-हजरात तथा हज के अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ वक्ता मॉडल और नक्शों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। शिविर के संयोजक एवं मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष हज की सआदत हासिल करने वाले आजमीन इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो सकेंगे। जिससे हज के दौरान किए जाने वाले सभी अरकान को सही तरीके से अदा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि शिविर महिला आजमीन के लिए शिविर में पर्दे का विशेष प्रबंध रहेगा। इतना ही नहीं उन्हें अनुभवी महिलाओं द्वारा अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा हज व उमरा से संबंधित उपयोगी पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी। शिविर के आयोजक मौलाना दिलशाद कासमी, फैजी सिद्दीकी और फहीम सिद्दीकी ने बताया कि दो दिावसीय प्रशिक्षण शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे देश भर से कहीं से भी जाने वाले हज यात्री प्रशिक्षण ले सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में मॉडल के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाएगा हज प्रशिक्षण