Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने पकड़ा शातिर बदमाश, बुजुर्ग से थैला छीनकर हुआ था फरार

पुलिस ने पकड़ा शातिर बदमाश, बुजुर्ग से थैला छीनकर हुआ था फरार

बीती एक अप्रैल को महिला से छीने थे कानों के कुंडल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग से थैला छीनकर भागने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने नकदी और बिना नम्बर की बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गांव नूरपुर निवासी वृद्ध अनिल कुमार से बाइक सवार एक युवक रास्ता पूछने के बाहने थैला छीनकर उस वक्फ फरार हो गया था जब वह अपने गांव लौट रहे थे। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को सहारनपुर निवासी तैयब नामक युवक को राजकीय डिग्री कालेज के निकट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से नकदी और बिना नम्बर की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने ही एक अप्रैल को थाना फतेहपुर निवासी रेखा पत्नी विनोद से कानों के कुंडल छीने थे। कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में मॉडल के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाएगा हज प्रशिक्षण