शांतिपूर्वक मनाएं त्यौहार।शासन की गाइडलाइन का करें पालन-एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्वक अपने त्यौहार मनाएं।कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न करे।डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती केमद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा ने कहा कि सभी को अपने त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने चाहिएं।सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और शासन प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ रूचि गुप्ता ने कहा कि सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।कोई भी नई परम्परा शुरू नहीं की जाए।पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए आपको भी सहयोग करना चाहिए।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव ने कहा कि शोभायात्रा या अन्य कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर करने का प्रयास करें।शोभायात्रा निर्धारित रूट से निकालें।चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों का हम पालन करते हैं।बाबा साहब के संविधान को हम सर माथे पर रखते हैं।समाज अपनी ज़िम्मेदारी समझता है।हमेशा की तरह शांतिपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।इस दौरान रवि लाम्बा,राकेश लांबा, बीर सिंह, सचिन,सन्दीप सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ