कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता का शुभारंभ सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक गुप्ता के द्वारा किया गया
पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियो को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के तत्ववाधान मे जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नन्दकिशोर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक गुप्ता के द्वारा खिलाड़ियों की फाईट कराकर किया गया। सचिव डॉ. अशोक गुप्ता ने कराटे खेल को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा खेल बताया व प्रतियोगिता का आयोजन करने पर कराटे कोच नन्दकिशोर के प्रयासो की सराहना की। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी कराटे तकनीकों (काता और कुमिते) का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे अपने अपने वर्ग मे प्रतिभाग करते हुए जाकिया प्रथम, वंशिका द्वितीय, वरदान प्रथम, अमैनुएल द्वितीय, कार्तिक प्रथम, गणेश द्वितीय, नव्या प्रथम, दीपाली प्रथम, एंजेल प्रथम, नैना पासी द्वितीय, राधिका प्रथम, अभय पासी प्रथम, साक्षी प्रथम, शैली पाल द्वितीय, अंशिका प्रथम, आरजू द्वितीय, समरीन प्रथम, निधि प्रथम, आंचल द्वितीय, वनस प्रथम, विनायक द्वितीय, वरदान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने कहा, कराटे जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने खेल में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता मे आयुष, रितु, राजेश, आराध्या, हिना आदि कराटे खिलाडियेां ने काता समेत अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में कराटे कोच पुष्कर सिंह पुंडीर, नंदकिशोर, एकता, अंकुर और सुरेश भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कराटे कोच निधि आदि का विशेष सहयोग रहा।


0 टिप्पणियाँ