ज्योतिबा फुले की जयंती मनाकर विचारों पर चलने का आव्हान
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल -ज्योति जन कल्याण उधोग प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वावधान मे रेलवे रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री लाइब्रेरी मे महान समाज सुधारक शिक्षापुंज महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के संस्थापक व समाजसेवी डॉ. पहलसिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षमय जीवन से किस्से सुनाकर क्रांतिकारी उद्घोष किया उन्होने महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग करते फूले दंपति को शिक्षा का ज्योतिपुंज बताया। संस्थान के प्रबंधक सोमपाल सिंह सैनी व भागीरथ गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष सूरज सैनी ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विचारों पर चलने की बात कही। इस दौरान लाइब्रेरी प्रबंधक सोनवीर सिंह सैनी, मेनपाल चौधरी, पंकज सैनी, आकाश कुमार, अर्पित, सोनिया सैनी, मीरा सैनी व मुस्कान समेत आदि मुख्यत उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ