Ticker

6/recent/ticker-posts

सतगुरु रविदास जन्मस्थली बनारस के लिए प्रविन्द्र धारिया के नेतृत्व में आज रवाना होगी यात्रा

सतगुरु रविदास जन्मस्थली बनारस के लिए प्रविन्द्र धारिया के नेतृत्व में आज रवाना होगी यात्रा

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-विश्व वंदनीय समता समानता व भाईचारे के संदेशवाहक संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली बनारस के लिए सहारनपुर की संगत प्रविन्द्र धारिया के नेतृत्व में यात्रा के रूप में आज रवाना होगी।

गुरु गद्दी ऊन से जुड़े मन चंगा आध्यात्मिक साधना गुरु प्रविन्द्र धारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को सुदृढ़ विकसित करने के लिए पाखंड अंधविश्वास मुक्तकर शुद्ध प्राकृतिक वैज्ञानिक आध्यात्मिक सांसों की सुमरण साधना अति आवश्यक है जोकि सतगुरु रविदास जी महाराज स्वामी समनदास जी महाराज के आध्यात्मिक एकता दर्शन से ही संभव है। उन्होंने बताया कि यात्रा शनिवार रात्रि 11 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए रवाना होगी वहां बनारस में सतगुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली, संत कबीर दास जी की जन्मस्थली, बुद्धनगरी सारनाथ, राजघाट, गंगा घाट समेत अनेकों स्थलों के दर्शन कर बुधवार को वापसी होगी। यात्रा के दौरान डीजीपी आरपीएफ, डीजीपी यूपी पुलिस व कमिश्नर वाराणसी को लेटर भेजकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस