जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जे जे पुरम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य वक्ता श्री रतिराम गौतम,श्री रजनीश बंधु ,श्री सरफराज राइन,श्री नरेश गौतम, एवं फिरोज आफताब ने बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
जे जे पुरम स्थित के एक पार्क में विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की गई कार्यक्रम में विभिन्न छात्र छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहब के जीवन पर कविताएवं उद्बोधन पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में बोलते हुए इंजीनियर श्री एम पी सिंह ने कहा कि जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विगत 12 वर्षों से बच्चों को शिक्षा के प्रेरित करने का कार्य किया गया है मुख्य वक्ता श्री फिरोज आफताफ, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रिम कोर्ट दिल्ली ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर को अपने जीवन में उस समय के रूढीवाद समाज के जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। बाबा साहेब अम्बेडकर के राष्ट्र निर्माण के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने भी समय-समय पर अपना योगदान किया। बहुजन आन्दोलन में माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के अभियान में फातिमा शेख द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया। बाबा साहेब को जब संविधान बनाने का मौका मिला तो बाबा साहेब द्वारा किसी भी जाति, धर्म एवं समुदाय के प्रति कटुता एवं वैमनस्यता के प्रति कार्य नही किये। श्री नरेश गौतम के द्वारा अपने विचारों में यह संदेश दिया कि बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलकर प्रत्येक नागरिक के सहयोग से देश विश्व गुरू हो जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वृक्षपाल के द्वारा एवं संचालन इंजी. श्री एस.पी. सिंह के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ