जल्द प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी भाजपा- अभिषेक त्यागी
भाजपा सरकार में बढ़ा त्यागी ब्राह्मणों का शोषण, आगामी चुनाव में लेंगे बदला- बिट्टू प्रधान
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने सीडकी पहुंच जिले की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी देवबंद व सहारनपुर नगर समेत सौ से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जिनके लिए विधानसभाओं पर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।
रविवार को नागल के सिडकी चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते हुए संगठन के राष्ट्रोग महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि भाजपा द्वारा कराए गए खुद के सर्वे में ही पार्टी को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी नुकसान की रिपोर्ट मिल रही है जिससे साफ है कि भाजपा प्रदेश की सत्ता से बाहर होने जा रही है। त्यागी ने कहा कि भाजपा के 70 फ़ीसदी विधायक चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की लगभग 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिसके लिए वहां का चुनावी गणित तैयार किया जा रहा है क्योंकि ज्यादातर सीटों पर त्यागी ब्राह्मण समाज के मतदाता निर्णायक है। उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ माह के अंदर देवबंद में एक बड़ी विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी जिसकी रूपरेखा पार्टी स्तर पर तैयार हो रही है और देवबंद को पश्चिम उत्तर प्रदेश का रणक्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर एक गांव में देवबंद विधानसभा के समस्त गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। देवबंद विधानसभा पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू प्रधान ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार जनता छात्र और स्वर्ण समाज विरोधी है जो धर्म और जातियों के नाम पर और लड़ाने तथा यूजीसी कानून के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण भूमिहार त्यागी समाज के शोषण का आरोप लगाते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की बात कही। समीक्षा बैठक के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी का देवबंद विधानसभा के गांव बचीटी, कस्बा नागल, दंगहेडा समेत कई गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में योगेश त्यागी, उमेश त्यागी, रविकांत त्यागी, अमित त्यागी, राहुल त्यागी व शिवकुमार त्यागी समेत आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ