Ticker

6/recent/ticker-posts

जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल रामपुर मनिहारान व बेहट विधानसभा में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति कराई मंज़ूर

जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल रामपुर मनिहारान व बेहट विधानसभा में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति कराई मंज़ूर 

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए रामपुर मनिहारान व बेहट विधानसभा में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति मंज़ूर कराई है।जिसका जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री का पद सम्भाल रहे जसवंत सैनी अपने स्वभाव और विकास कराने की सोच के लिए काफी लोकप्रिय हैं।इसी कड़ी में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रामपुर मनिहारान व बेहट विधानसभा में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मंज़ूर कराई है।विधानसभा रामपुर मनिहारान व बेहट में दिल्ली यमनोत्री मार्ग से ग्राम खुडाना-सोना अर्जुनपुर मार्ग तक नव निर्माण कार्य, ग्राम नोगांवा से ग्राम जाटोवाला तक नवनिर्माण कार्य,नोसरा पुल से डुडु माजरा मार्ग नव निर्माण कार्य, रामपुर मनिहारान में शहरीपुलिया से गोचर कृषि इंटर कॉलेज तक मार्ग नवनिर्माण कार्य कराया जाएगा।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि उपरोक्त कार्य पूरे होने से रामपुर मनिहारान व बेहट विधानसभा की जनता को बहुत फायदा होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।राज्यमंत्री जसवंत सैनी की कार्यशैली और विकासपरक सोच पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्रमोद कौशिक, डॉ किरनपाल, दीपक सैनी,कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सचिन पँवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी हैदर गुर्जर, एडवोकेट तय्यब नासिर,हिन्दू मुस्लिम युवा एकता समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद सैफी ने आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिले