Ticker

6/recent/ticker-posts

डंपर के पिछले टायर नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले में फँसा, हादसा होने से बचा

डंपर के पिछले टायर नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले में फँसा, हादसा होने से बचा

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-बाईपास से गुज़र रहा एक डंपर के पिछले टायर नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले में फँस गए।कोई हादसा होने से तो बच गया लेकिन रास्ता जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।टडंपर चालक ने विजुअल ले रहे एक मीडिया कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास भी किया।

गुरुवार को शाम के समय एक सीमेंट लदा डंपर बाईपास से गुज़र रहा था।जैसे ही डंपर चालक ने घूम पर डंपर घुमाया तभी उसके पिछले टायर नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले में जा फँसे।डंपर पटलने से बच गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन डंपर इतना विशाल था कि रास्ता बंद हो गया और दोनों साइडों में वाहनों की लंबी लम्बी कतारें लग गई।घटना पर पहुँचे एक पत्रकार ने जब विजुअल लेने शुरू किए तो डंपर चालक ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारों को अन्य मार्गों से निकलवाया।लगभग दो घँटे बाद डंपर को नाले से निकलवाया गया तब कहीं जाकर रास्ता खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिले