Ticker

6/recent/ticker-posts

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिएसरकार लगातार प्रयासरत-विधायक देवेंद्र निम 

शिक्षा से ही पाया जाता है हर जगह सम्मान-एसडी गौतम

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-क्षेत्र के गांव कपासी स्थित डीए सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिकोत्सव पर परीक्षाफल घोषितकर बच्चों को पुरस्कार दिए गए। शुभारंभ संरक्षक राजपाल सिंह, अध्यक्ष शीशपाल सिंह व प्रधानाचार्य सतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ना चाहिए जिसके लिए सरकार भी लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी बच्चों को शुभाशीष प्रदान करते हुए और अधिक मेहनतकर स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि सीएससी अधीक्षक डॉ. अनुराग त्यागी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य वक्ता संभाग निरीक्षक रविंद्र सिंह ने सभी से मन लगाकर पढ़ाई करने और स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही। वार्षिक उत्सव में बोलते हुए पत्रकार एसडी गौतम ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा से ही हर जगह पर सम्मान पाया जा सकता है इसलिए जीवन में शिक्षा का होना अनिवार्य है। अतिथियों द्वारा विद्यालय व स्टाफ की प्रशंसा कर हौसलाअफजाई की गई। इस दौरान मुख्य रूप से एडवोकेट एनपी आनंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार, भीम आर्मी से बुल्ला शाह व समाजसेवी इलम सिंह ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव में कक्षा एक में आहिल, युवी, आदविक, कक्षा दो में नंदिनी, इशू, वंश, कक्षा तीन में आरोही, अंश, काव्या, कक्षा चार में कनिका, वंश, विभु, कक्षा पांच में सारिन, आस्था, राधिका, कक्षा छह में हंसिका, रिया, अंश, कक्षा सात में रोनिश, प्रियांशु, श्लोक, कक्षा आठ में राशि, वंशिका व मयंक ने क्रमशः अपनी अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही प्राथमिक में देवांश व नंदिनी तथा जूनियर ने राशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन बिजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रबंधक मोनी देवी, बिरमपाल प्रधान, दिनेश कटारिया, अर्जुन सिंह, संदीप कुमार, बलराम सिंह, गौरव, राजेश कुमार, दीपक राणा, अनुज चंदेना, अजीत दिनकर, सुरेश, प्रमोद, पुष्पेंद्र, आरती, तन्नू व पिंकी समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे