Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में उठाया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंडपीठ का मुद्दा ।

सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में उठाया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंडपीठ का मुद्दा ।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - लोकसभा सांसद काज़ी इमरान मसूद ने आज संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बेंच की मांग

सांसद इमरान मसूद ने लोकभा में आज अपने भाषण में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 28 जनपदों के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए हाई कोर्ट बेंच की पश्चिम में मांग लंबे समय से चली आ रही है, जिसके लिए कभी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने भी मांग की थी । सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे गरीब लोगों को भी न्याय के लिए  800 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसके एक बार का खर्च लगभग 10000 रूपये आता है । उन्होंने कहा की कुछ प्रदेशों में उच्च न्यायालय की तीन-तीन पीठ है और हमारे उत्तर प्रदेश में भी उच्च न्यायालय की दो बैंच है । लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र की इस दीर्घकालीन मांग की तरफ यदि ध्यान ना दिया गया तो अब क्षेत्र की जनता में इस उपेक्षा के प्रति रोष पनपने लगेगा । इसलिए इस मांग की ओर शीघ्र ध्यान देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंड पीठ की शीघ्र ही स्थापना होनी चाहिए ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी