Ticker

6/recent/ticker-posts

दिनदहाड़े बैंक से निकली महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी, बाजार की भीड़ में बेखौफ चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

दिनदहाड़े बैंक से निकली महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी, बाजार की भीड़ में बेखौफ चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान- कस्बे में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक से अपनी ज्वैलरी लेकर निकली एक महिला के बैग से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने सोने के कंगन साफ कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मिर्जापुर निवासी अनुज कुमार की पत्नी स्टेट बैंक से लोन की रकम जमा कर अपने गिरवी रखे सोने के कंगन वापस लेकर घर लौट रही थीं। उन्होंने कंगनों को अपने बैग में सुरक्षित रख लिया था। बैंक से कुछ ही दूरी पर चलते समय उन्हें बैग में छेड़छाड़ का अहसास हुआ। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो एक चेन में रखे करीब 3 तोला सोने के कंगन गायब थे, जबकि दूसरी जेब में रखे 40 हजार रुपये सुरक्षित मिले। कंगन चोरी होने की जानकारी मिलते ही महिला घबरा गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई ललित कुमार ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। त्योहार के चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं आम लोगों के लिए खतरे का संकेत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजारों में जेबकतरे और चोर सक्रिय रहेंगे तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हिंदू युवा वाहिनी बागपत ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 का किया भव्य आयोजन