बारिश की फुहार पर भारी पड़ी सत्संग की महिमा धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक सत्संग
शिक्षित होने और सतमार्ग पर चलने तथा नशे जैसी बुराइयों को खत्म करने का हुआ आव्हान
रिपोर्ट एसडी गौतम
छुटमलपुर- अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी ऊन शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरू रविदास आश्रम चमारीखेड़ा में तेरहवां विशाल वार्षिक सत्संग का आयोजन सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को साक्षी मानकर किया गया। भव्य सत्संग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की गुरुपूजा अर्पित कर आरती वंदना से किया गया। दरबार साहिब में पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश, पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जयराम गौतम व जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।
जालंधर से पधारे ऑल इंडिया साधु संप्रदाय सोसायटी के चेयरमैन संत श्री निर्मल दास जी महाराज ने संगत को निहाल करते हुए सतगुर स्वामी समनदास जी महाराज द्वारा बनाई गई समाजरूपी माला को और बड़ी करने की बात कही और आगामी 3 अप्रैल को बाबा जोड़े जालंधर से चलकर हरकी पैड़ी हरिद्वार तक होने वाली दमडी यात्रा को सफल बनाने की बात कही। डेरा संत बाबा प्रीतम दास बाबा जोड़े जालंधर से पहुंची प्रसिद्ध आर्किटेक्ट संतोष दीदी ने महिलाओं समेत सभी से अधिक से अधिक शिक्षा हासिल करने की बात कहते हुए जल्द ही ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में भव्य दरबार बनाने की इच्छा जताई। उपाध्यक्षता करते हुए आश्रम प्रबंधक महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने सभी से आपसी सहयोग व एकजुट होकर रहने तथा द्वेष, निंदा व नशे जैसे गंदे व्यसनों से बचकर जीवन को सतमार्ग पर चलाने की बात कहते हुए सभी के साथ मिल जुलकर रहने और अपने बच्चों को गुरुजी के बताए मार्ग अनुसार शिक्षा हासिल कराने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि व पूर्व राज्यमंत्री काजी शायान मसूद ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया सतगुरु रविदास जी महाराज के ज्ञान से प्रकाशमान है और मेरा नसीब है कि मुझे भी संतो के इस भव्य समागम में खिदमत करने का मौका मिला है उन्होंने सभी से आपसी एकता को बनाए रखकर समाज को मजबूती देने की बात कही। कार्यक्रम में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल चमार साहब ने कहा कि गुरु रविदास जी की ख्याति को पूरी दुनियां मानती है जिनके ज्ञान की कारण आज आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश हुआ है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने सभी से संतो के उपदेशों को अपने जीवन में उतारकर गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही साथ ही आश्रम कमेटी की प्रशंसा भी की। सत्संग में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने सभी से महापुरुषों के त्याग और संघर्ष को अपना आत्मविश्वास बनाते हुए शिक्षित होकर समाज का नाम रोशन करने की बात कहते हुए कहा कि देशभर में आज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के महात्मा ही सच्चा ज्ञान प्रकाश कर सामाजिक कल्याण का आंदोलन चला रहे हैं। अपर आयुक्त रमेश यादव द्वारा देश की अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए सभी से बिजनेस की ओर भी कदम बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में मेयर डॉ. अजय कुमार, पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह, बसपा नेता फिरोज आफताब, वरिष्ट समाजसेवी जयराम गौतम प्रधान, नरेश गौतम, ओएनजीसी चेयरमैन ताराचंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम व प्रशासनिक अधिकारी राजेश्वर दयाल ने संयुक्त रूप से सभी से बाबासाहब के संविधान को पढ़ने और सामाजिक क्षेत्र में लगातार संतो महापुरुषों के मिशन मूवमेंट को निरंतर गति देने तथा मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम में बारिश की फुहार भी आस्था की डगर को हिला न सकी और संगत भजन व जयकारो से गुणगान करती रही। संचालन मास्टर विपिन कुमार, मूलचंद चौहान व एसडी गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस दौरान म० अजब दास, म० बेगराज दास, म० गुरुमुख दास ब्रह्मचारी, म० राजकुमार दास, रामपाल सिंह गौतम, मा. संजय तेगवाल, एड. मेहर सहगल, परमाल गोंदवाल, एड. आरपी सिंह, ओमप्रकाश कटारिया, नीटू रविदासिया, पुष्पेंद्र रविदासिया, परविंदर रविदासिया, बिनेश प्रधान, सतीश दास, शौकेंद्र रविदासिया, अरविंद डाबरा, सुंदरलाल, किशोर भारती, मांगेराम व कपिल क्रांतिकारी समेत हजारों अनुयाई मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ