Ticker

6/recent/ticker-posts

पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी की कार्यवाही की मांग

पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी की कार्यवाही की मांग

भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया दबाव में कार्य करने का आरोप, एसओ बोले जांच जारी

रिपोर्ट  एसडी गौतम

नागल- थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बीती 10 मार्च को हुए मारपीट के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गौरबतल है कि 10 मार्च को पहाड़पुर निवासी नफीस द्वारा गाँव के ही तीन भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई थी जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी अब दूसरे पक्ष के सादिक पुत्र जरीफ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई साहिब बसेड़ा स्थित चरखी में जा रहा था कि तभी नफीस व अनीस पुत्रगण रियासत ने अपने पिता के साथ मिलकर रास्ते में बाइक रोककर उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी बीचबचाव में हमारे साथ भी मारपीट की गई जहां से बमुश्किल हम लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई है। जिसपर हमने चौकी में भी शिकायत पत्र दिया था लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा हमारी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही कोई मेडिकल कराया गया है। उधर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को तहरीर के आधार पर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर कार्यवाही करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने ऐसा न करके दोनों पक्षों के बीच बैर बांधने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्जकर न्याय दिलाने की मांग की है और साथ ही चेतावनी दी कि अगर उक्त प्रकरण में एकतरफा कार्यवाही हुई तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी थाना नागल की होगी। उधर इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच कराई जा रही है अगर दूसरे पक्ष को चोट आई है तो उसकी भी कार्यवाही की जाएगी लेकिन दबाव की बात निराधार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी की कार्यवाही की मांग