बाइक धूल रहे युवक के साथ की मारपीट, घायल, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-मंगलवार की सुबह गांव पहाड़पुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया, घायल युवक ने पड़ोस के रहने वाले तीन युवको के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
घायल युवक नफीस ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले तीन भाई उसके परिवार के साथ रंजिश रखते चले आ रहे हैं और मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर के सामने बाइक की धुलाई कर रहा था इसी दौरान वह तीनों युवक लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी लेकर उसके पास आकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, शोर शराबा की आवाज पर मोहल्लेवासियों को अपनी ओर आता देख वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए घटना में उसे काफी चोट आई है। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सारिक, ताहिर तथा सादिक पुत्रगण जरीफ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ