माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय भ्रमण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर+माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के 14 मार्च 2026 को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा हेतु मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल डॉ0 रूपेश कुमार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिलाधिकारी जनपद सहारनपुर श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन तथा जनपद सहारनपुर के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, जनसुविधा एवं कार्यक्रम से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

0 टिप्पणियाँ