चेयरपर्सन,अधिशासी अधिकारी व कुलदीप बालियान ने ईदगाह कमेटी के साथ किया ईदगाह का निरीक्षण
रिपोर्ट -डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-चेयरपर्सन,अधिशासी अधिकारी व कुलदीप बालियान ने ईदगाह कमेटी के साथ ईदगाह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन श्रीमती रेणु बालियान,अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा व चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने क़ाज़ी नदीमुल हक़,क़ाज़ी अदील फ़ारूक़ी,हाजी ज़रीफ मलिक आदि के साथ ईदगाह की व्यवस्थाओं तथा ईदगाह आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया।चेयरपर्सन श्रीमती रेणु बालियान व प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार है।उन्होंने कहा कि ईद की नमाज़ के समय वह स्वयं अपनी टीम के साथ ईदगाह पर ही रहेंगे।मिलजुलकर त्यौहार मनाने से खुशियां बढ़ती हैं।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने कहा कि सफ़ाई,चुना छिड़काव और जलापूर्ति की व्यवस्था कराई जाएगी।क़ाज़ी नदीमुल हक़ ने कहा कि हमेशा की तरह ईद उल फितर का त्यौहार पुरअमन तरीक़े से मनाया जाएगा।इस दौरान आस मोहम्मद सैफ़ी,सभासद नफ़ीस सैफ़ी, नदीम अहमद, सांसद प्रतिनिधि ख़लील अहमद,हाजी ज़रीफ़ अहमद,हाजी इस्लाम सैफ़ी, आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ