जनपद स्तरीय जूनियर फुटबॉल व जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जनपद स्तरीय जूनियर फुटबॉल बालक व जूडो बालक/बालिका प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा वर्ष 2025-26 में जनपद स्तरीय जूनियर फुटबॉल बालक व जूडो बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपड़ा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमित कुमार श्रीवास्तव, सी0ओ0 द्वितीय एवं विशिष्ट अतिथि एच एन सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर एवं दीपक गुप्ता, सचिव सहारनपुर जिला जूडो सघ के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को खेलने हेतु प्रेरित किया और कहा कि खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा इस अवसर पर उन्होने सभी खिलाडियों की सराहना करते कहा कि सहारनपुर के खिलाडी अत्यधिक परिश्रमी है तथा निश्चित तौर पर आगे चलकर सहारनपुर का नाम राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगें।सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर की टीम विजेता एवं डी0पी0एस0 की टीम उप विजेता रही।जिला स्तरीय जूडो बालक प्रतियोगिता में 30 किग्रा० भार वर्ग में आरव सैनी प्रथम, आरूष सैनी द्वितीय, वरेण्यम एवं वंश तृतीय, 35 किग्रा० भार वर्ग में पारस ढाका प्रथम, वैदिक कुमार द्वितीय, तमूर खान एवं हॉदिक पाल तृतीय, 40 किग्रा० भार वर्ग मे विवेक प्रथम, रूद्र द्वितीय, देवांश चौहान एवं आरव भारद्वाज तृतीय, -45 किग्रा० भार वर्ग में तनमय सिंहल प्रथम, मिलन द्वितीय, पीयूष वर्मा एवं ईशान वर्मा तृतीय, -50 किग्रा० भार वर्ग में शिवम् प्रथम, रचित वर्मा द्वितीय, अमन साहू एवं मयंक आर्या तृतीय, 55 किग्रा भार वर्ग में अनमोल झा प्रथम, निहाल द्वितीय एवं अनुभव घामा एवं अनमोल कुमार तृतीय, -60 किग्रा० भार वर्ग में अभव प्रताप प्रथम, अमन पुण्डीर द्वितीय, रूद शर्मा एवं उमंग वालिया तृतीय, 66 किग्रा० भार वर्ग में दिवेश कुमार प्रथम, ध्रुव चौहान द्वितीय, सार्थक व हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुनील कुमार, संजीव गुप्ता, राजी शर्मा, रिदम गुप्ता, प्रदीप, अमन झा, सूरज, पुनित, विक्रान्त, तानिया सेठ, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, सन्नी कुमार, सुप्रिया रानी आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ