Ticker

6/recent/ticker-posts

समाज में फैल रही कुरीतियों के उन्मूलन तथा सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर सैनी समाज ने किया विचार विमर्श

समाज में फैल रही कुरीतियों के उन्मूलन तथा सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर सैनी समाज ने किया विचार विमर्श

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-सैनी समाज द्वारा सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में वक्ताओं ने  समाज में फैल रही कुरीतियों के उन्मूलन तथा सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनीराम सैनी एडवोकेट तथा अभय सैनी एडवोकेट ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन आशु विजय शंकर सैनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य, किसान मोर्चा के जिला मंत्री राधेश्याम सैनी, जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी, पवन प्रधान, मदन प्रधान, सतपाल प्रधान, आजाद सिंह एडवोकेट, कुलदीप सैनी, अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि