Ticker

6/recent/ticker-posts

सुमित चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) रामपुर मनिहारान का युवा तहसील अध्यक्ष किया मनोनीत

सुमित चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) रामपुर मनिहारान का युवा तहसील अध्यक्ष किया मनोनीत

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

 रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा सुमित चौधरी को युवा तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन और किसानों के हित में कार्य करने का आवाहन किया।

भाकियू टिकैत द्वारा ग्राम घसौती निवासी सुमित चौधरी को रामपुर मनिहारान का युवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष गालिब प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, जिला महासचिव सिकंदर चौधरी, अंकुर चौधरी, अमरीश चौधरी तथा युवा मंडल महासचिव सहारनपुर पुनीत चौधरी सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि सुमित चौधरी अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों की लड़ाई को और तेज करने पर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के पांचवें स्मृति दिवस को “दिव्यता दिवस” के रूप में मनाया