Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में लग जाये। जिला पंचायत चुनाव की कभी भी अचानक घोषणा हो सकती है इसलिए रालोद कार्यकर्ता अपनी पूरी तैयारी से जुट जाए।

दिल्ली रोड स्थित शाकम्बरी विहार में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में लग जाये। जिला पंचायत चुनाव की कभी भी अचानक घोषणा हो सकती है इसलिए रालोद कार्यकर्ता अपनी पूरी तैयारी से जुट जाए।चौ नीरपाल सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एवं चुनाव आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि देश की तरक्कीऔर विकास ग्रामीण अंचल से शूरू होता है। पंचायत चुनाव सबसे बड़ा चुनाव होता है। इसलिए सरकार को चुनाव समय से कराने चाहिए।क्यों कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे का पंचायत चुनाव अहम होता है।वरिष्ठ नेता जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि किसानों के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह भी कहते थे कि देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, राजदीप ढाका,संजय राणा,संजीव चौधरी,गोल्डी सिंह,रामपाल सिंह,देवेंद्र,विजय राणा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल