Ticker

6/recent/ticker-posts

फुटबॉल खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का 15 मार्च को होगा आयोजन

फुटबॉल खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का 15 मार्च को होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 मार्च, 2026 तक प्रयागराज में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमें खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। 

सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन प्रात 10 बजे व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 15 मार्च को ही अपरान्ह 12 बजे किया जायेगा। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले बालक खिलाडियों की आयु 01 जनवरी, 2010 या उसके बाद जन्मे तथा 31 दिसम्बर, 2011 से पहले जन्मा खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग के लिए पात्र होगें। खिलाड़ियों को प्रतिभाग हेतु आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की एन्ट्री निःशुल्क है। सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी प्रयागराज मे होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल की फुटबाल टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल