14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन.
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को दिवानी कोर्ट परिसर से जागरूकता वैन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री देवेन्द्र सिंह, एमएसीटी पीठासीन अधिकारी अम्बर रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी व सचिव पालम राणा उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है तथा कोर्ट फीस भी वापस मिलती है।पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार वैन 11 से 12 मार्च तक गांवों व दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, दीवानी, विद्युत, ट्रैफिक ई-चालान सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ