जिला स्तरीय बैडमिन्टन (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन, लखनऊ के आदेशों के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिन्टन (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमे खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी बालिका खिलाडियों से बैडमिन्टन खेल में निरन्तर अभ्यास करने तथा राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।जिला स्तरीय बैडमिन्टन (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में सिंगल वर्ग में प्रगति गुप्ता, प्रथम, राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डबल्स वर्ग में सायूरी, अनुसां खान ने प्रथम स्थान, प्रगति गुप्ता, जान्या कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, आकाश कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, पुनित कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ