Ticker

6/recent/ticker-posts

फिट इण्डिया महिला सप्ताह एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खिलाडियों को योग व सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया गया

 फिट इण्डिया महिला सप्ताह एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खिलाडियों को योग व सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया गया

दौड़ मे भी खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया

 रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- फिट इण्डिया महिला सप्ताह 2026 एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालिका खिलाडियों को योग व सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया गया। दौड़ प्रतियोगिता मे भी खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। 

सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने जानकारी देते  हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में फिट इण्डिया महिला सप्ताह 2026 एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 06 से 08 मार्च 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में राहुल चोपडा, क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक की देखरेख में 06 मार्च 2026 को स्टेडियम में संचालित सभी खेलों की बालिका खिलाडियों को संयुक्त रूप से योगा कराया गया व खिलाडियों को खेल में योग के महत्व से सम्बन्धित जानकारी दी गई। 
उन्होने बताया कि  07 मार्च 2026 को सभी खेलों की बालिका खिलाडियों को सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण दिया गया व 08 मार्च 2026 बालिका खिलाडियों को न्यूदेशन साईकोलोजी एण्ड केरियर कॉन्सलिंग सेशन कर खिलाडियों को जानकारी दी गई व अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर दौड़ का भी आयोजन भी किया गया। जिसमे खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मॉ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, पुनित कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया जनपद स्तरीय शूटिंग अकादमी का शुभारंभ