Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला पंचायत वार्ड 36 से सपा फैय्याज मलिक पर चल सकती है दांव

जिला पंचायत वार्ड 36 से सपा फैय्याज मलिक पर चल सकती है दांव

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी रणभेरी बजी भी नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने धरातल पर तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।

नागल क्षेत्र में 36,37,39 व 40 चार वार्ड आते है जिसमें अभी से ही पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। वार्ड 36 की अगर बात की जाए तो खटोली निवासी फैय्याज मलिक पर समाजवादी पार्टी अपना दांव लगा सकती है जो पूर्व प्रधान जमील अहमद एडवोकेट के पुत्र तथा सपा से स्नातक क्षेत्र से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रहे शमशाद मलिक एडवोकेट के बड़े भाई है जिस कारण उनका पलड़ा भारी है। गौरबतल है कि फैय्याज मलिक पूर्व में पार्टी के जिला महासचिव, युवजन सभा के जिलाउपाध्यक्ष और अखिल भारतीय तेल्ली महासभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। ऐसे में अगर परिसीमन के आधार पर सीट पिछड़ी में आती है तो फैयाज मलिक समाजवादी पार्टी से वार्ड 36 के उम्मीदवार बनाये जा सकते हैं। जिससे अन्य राजनीतिक दल के सामने प्रत्याशी का चयन बड़ी टेंशन साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल