Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस का आयोजन

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम लैब सेव लाइव्स नामक थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना और छात्रों को प्रयोगशाला जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभाग की छात्रा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरे सभागार में आध्यात्मिक और प्रेरणादायक वातावरण बन गया।स्वागत भाषण में सुश्री आश्रिता दुबे, सहायक प्राध्यापक ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में लैब टेक्नीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य एवं IQAC निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत चिकित्सीय निर्णय प्रयोगशाला रिपोर्टों पर आधारित होते हैं, जिससे लैब टेक्नीशियनों के महत्व का पता चलता है।कार्यक्रम में ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति अकादमिक प्रोफेसर डॉ. ओम कुमार हर्ष तथा अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रयोगशाला के टेक्नीशियन के योगदान की सराहना की और छात्रों को इस क्षेत्र में कौशल विकास तथा नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ जॉन फिनबे ने लैब टेक्नीशियनों को स्वास्थ्य सेवाओं के “मौन नायक” बताते हुए उनकी सराहना की। वहीं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की आवश्यकता पर बल दिया।तकनीकी सत्र के दौरान छात्रों द्वारा “लैब सेव लाइव्स” विषय पर एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। इसके बाद सहायक प्राध्यापक श्री गुरदीप पंवार ने “आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल लैब टेक्नीशियनों की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। साथ ही सुश्री आश्रिता दुबे ने “मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में फॉरेंसिक की भूमिका”, श्री अर्जुन पंवार ने “यूरिन एग्जामिनेशन” तथा सुश्री शबनम ने “ग्लूकोमा” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा लैब मॉडल और पोस्टर प्रस्तुति भी की गई, जिसमें विभिन्न निदान तकनीकों और संक्रमण पहचान प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया गया। साथ ही लैब विज्ञान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना, सहायक प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल