Ticker

6/recent/ticker-posts

खशू- ओ- ख़ुज़ू और रूहानियत भरे माहौल में0अकीदतमंदों ने अदा की चौथे जुमे की नमाज़

खशू- ओ- ख़ुज़ू और रूहानियत भरे माहौल में0अकीदतमंदों ने अदा की चौथे जुमे की नमाज़

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-पवित्र रमज़ान माह के चौथे जुमे की नमाज़ कस्बे में बड़ी अकीदत, खशू- ओ- ख़ुज़ू और रूहानियत भरे माहौल में अदा की गई। जामा मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी तादाद में रोज़ेदार और नमाज़ियों ने एक साथ सज्दा रेज़ होकर अल्लाह की बारगाह में इबादत की और मुल्क में अमन- ओ- सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिदों में देर तक दुआओं का सिलसिला चलता रहा जहां अकीदतमंदों ने अपने गुनाहों की मग़फिरत की दरख्वास्त करते हुए गिड़गिड़ाकर अपने रब से रहमत की दुआ की।

मुकद्दस रमज़ान के जुमे को लेकर कस्बे में नूरानियत का माहौल दिखाई दिया। जामा मस्जिद के अलावा लक्कड़ वाली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, मरकज़ मस्जिद बंजारान, ढाप वाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद, पीर वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, उमर मस्जिद और बस स्टैंड वाली मस्जिद सहित नगर की तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नमाज़ के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। जिससे नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान समाज के अनेक जिम्मेदार और सम्मानित लोग भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहनवाज़ खान, सभासद जुनैद असगर, आमिर कुरैशी, अमीर आलम, फरमान निज़ामी, हसीब निज़ामी, हाजी दिलशाद कुरैशी, वसीम निज़ामी, फरहान बंजारा, राव जीशान, दिलदार खान, अर्सलान खान, पूर्व सभासद इरशाद कुरैशी, खादिम- ए-मुतवल्ली इसरार कुरैशी, अफ़ज़ाल निज़ामी, नाम निज़ामी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।रमज़ान के आख़िरी अशरे की शुरुआत के साथ ही अलविदा जुमे को लेकर भी अकीदतमंदों में खास उत्साह और तैयारी दिखाई दे रही है। मस्जिदों में इबादत और तिलावत का सिलसिला तेज़ हो गया है और पूरा कस्बा एक रूहानी और नूरानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल