सिविल सेवा परीक्षा- 2025 में चयनित अखिल सैन, विवेक कुमार सैनी और मनोज कुमार सैनी का हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रणदेवी में भव्य सम्मान समारोह
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षावो- 2025 में चयनित अखिल सैन, विवेक कुमार सैनी और मनोज कुमार सैनी का हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रणदेवी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड के साथ इन नवचयनित युवाओं का जोरदार स्वागत किया।
यहां कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरि ग्रुप चेयरमैन व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुभाष चौधरी, धीर सिंह निरंकारी, भोपाल सिंह व प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. चौधरी ने अतिथियों को बुके व शॉल भेंटकर स्वागत किया। संचालन के दौरान प्राचार्य डॉ. एन.पी. राठौर ने नवचयनितों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि नकुड़ क्षेत्र से एक साथ तीन सिविल सेवकों का चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अखिल सैन ने कहा कि उनकी स्नातक शिक्षा हरि इंस्टीट्यूट से हुई जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने छात्रों को सिविल सेवा के लिए रणनीतिक तैयारी का सुझाव दिया। विवेक सैनी ने लक्ष्य पर फोकस, स्पष्ट नजरिया व कड़ी मेहनत पर जोर दिया। डॉ. सुभाष चौधरी ने कहा, तीनों का चयन हमारे लिए गौरव का पल है। छात्र छात्राएं इनसे प्रेरणा लें। उन्होंने नवचयनितों को बधाई दी। अंत में डॉ. चौधरी व रजिस्ट्रार डॉ. सचिन गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख चौधरी हरपाल सिंह सैन , सतपाल सिंह सैन बालिस्टर, पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन राजकुमार सैन, सुधीर सैन, भोपाल सिंह सैनी, डॉ. अमित कुमार चौधरी, कपिल आर्य, शुभम कालड़ा डॉ अंकित राणा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ