Ticker

6/recent/ticker-posts

अमनो अमान व मुल्क की तरक्की की दुआ के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

अमनो अमान व मुल्क की तरक्की की दुआ के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-जनपदभर में रमजान महीने के चतुर्थ जुमे को मस्जिद में सादगीपूर्ण नमाज अदा शांतिपूर्वक संपन्न की गई।

सहारनपुर शहर की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद अरशद ने मुल्क की तरक्की व अमनो अमान की दुआएं करा जुमे की नमाज अदा कराई। थाना नागल क्षेत्र के पंडोंली स्थित मदरसा जामिया नासिर उलूम के मोहतमीम मौलाना यामीन कासमी, मस्जिद के इमाम कारी आमिर, नन्हेड़ा स्थित मदरसा अरबिया हयात उल उलूम के मोहतमिम मौलाना सलीम अहमद तथा मस्जिद के इमाम मोहम्मद नदीम ने भी अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई और मुल्क में एकता व भाईचारे की मजबूती पर जोर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वही एक दिन पूर्व थाना प्रभारी नागल राजकुमार चौहान द्वारा की गई सहयोग की अपील का असर नमाज के वक्त साफ नजर आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी की कार्यवाही की मांग