Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिताओ का आयोजन सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहाररनपुर द्वारा वर्ष 2025-26 में जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टैनिस, बास्केटबाल, कबडडी, बालिका व कुश्ती बालक प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुबोध कुमार एस0डी0एम0 सदर सहारनपुर द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया एवं सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप शिक्षा या खेल में यदि मन लगाकर मेहनत करते हो तो आपको बहुत जल्द सफलता हासिल होगी। 

सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि  जिला स्तरीय जूनियर कबडडी बालिका प्रतियोगिता में सरस्वती मन्दिर स्कूल सहारनपुर की टीम विजेता एवं ढल्ला माजरा की टीम उप विजेता रही। जूनियर वालीवाल बालिका प्रतियोगिता में हर्ष मोडर्न पब्लिक स्कूल की टीम विजेता एवं ज्ञानकलश स्कूल की टीम उप विजेता रही। जूनियर बास्केटबाल बालिका प्रतियोगिता में के0एल0जी0 पब्लिक स्कूल की टीम विजेता एवं एथेनिया हाई स्कूल की टीम उप  विजेता रही। जूनियर एथलेटिक्स बालिका प्रतियोगिता में 100 मी0 में मायरा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय एवं मानसी तृतीय, 200 मी में नेहल जुनेजा प्रथम, रोनक द्वितीय एवं शिखा तृतीय, 400मी0 में जूली प्रथम, मनप्रीत द्वितीय एवं खुशनुमा तृतीय, 800 मी0 में जशनप्रीत प्रथम, अक्षिता पुण्डीर द्वितीय एवं कुमकुम तृतीय, 1500 मी0 में नैना प्रथम, सुमाइला द्वितीय एवं गौरी प्रजापति तृतीय, 3000 मी0 मेें वंशिका कश्यप प्रथम, साक्षी द्वितीय एवं अंकिता तृतीय, जैबलिन थ्रो में सानिया प्रथम, तन्नु द्वितीय एवं तन्नु राठौड तृतीय, लांग जम्प में प्रतिभा प्रथम, विधुशी द्वितीय एवं अनन्या त्यागी तृतीय, हाई जम्प में तन्नु पिता अमित प्रथम, अंजली द्वितीय एवं सानिया तृतीय, शॉटपुट में अंशिता प्रथम, चिनू द्वितीय एवं तेजस्वी तृतीय, डिस्कस थ्रो कनिका प्रथम, कनक द्वितीय एवं आयना तृतीय, 400मी हर्डल में रिया चौधरी प्रथम, सरगम द्वितीय एवं अंशिका रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  जूनियर हैण्डबाल प्रतियोगिता में ज्ञानकलश इण्टर नेशनल स्कूल की टीम विजेता एवं बी0एए0एम0 इण्टर कालेज की टीम उप विजेता रही।
जिला स्तरीय कुश्ती बालक प्रतियोगिता में 48 किग्रा0 भार वर्ग में कार्तिक प्रथम, हिमांशु द्वितीय, बावेश एवं स्पर्श तृतीय, 51 किग्रा0 भार वर्ग मे सुशील कुमार प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय, श्रीधर एवं काजिम तृतीय, 86 किग्रा0 भार वर्ग में वरदान कुमार प्रथम, युवराज कृष्ण द्वितीय, सुमित कुमार एवं नितिन तृतीय, 97 किग्रा0 भार वर्ग में गुरप्रीत प्रथम, ईसराइल द्वितीय, अबू सुफियान एवं विशाल तृतीय, 65 किग्रा0 भार वर्ग में साहिल प्रथम, आजम द्वितीय, निजिल एवं अभिषेक कुमार तृतीय, 74 किग्रा0 भार वर्ग में अभिेषेक प्रथम, विराज कुमार, आदित्य कुमार एवं मो0 अयान तृतीय, 55 किग्रा0 भार वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, अब्दुल आहद द्वितीय, उज्जवल एवं वर्षित तृतीय, 61 किग्रा0 भार वर्ग में हंस मालियान प्रथम, शिवा द्वितीय, उमर व निहाल चौधरी तृतीय, 40 किग्रा0 भार वर्ग में आरव मालियान प्रथम, अब्दुल रहीम द्वितीय, प्रत्यक्ष एवं लविश कुमार तृतीय, 45 किग्रा0 भार वर्ग में काशी प्रथम, सूरज द्वितीय, कुलदीप एवं सुभान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुनील कुमार संरक्षक जिला कबडडी संघ सहारनपुर, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता सचिव जिला ओलम्पिक खेल संघ सहारनपुर, डॉ. सन्दीप कुमार गुप्ता सचिव जिला कुश्ती संघ, सहारनपुर, गौरव चौहान सचिव जिला वालीवाल संघ सहारनपुर, सन्दीप पुण्डीर अध्यक्ष जिला वालीवाल संघ सहारनपुर, अलंकार किशोर सचिव जिला टेबुल-टैनिस संघ सहारनपुर, यशपाल पुण्डीर, अब्दुल रहमान, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,  बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, गौरव, प्रियंका चौहान, सन्नी कुमार, सुप्रिया रानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम