मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026: हर ग्राम पंचायत तक सस्ती बस सेवा, आवेदन 28 मार्च तक.
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम पंचायतों को सस्ती और सुगम परिवहन सेवा से जोड़ने की पहल की गई है।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी, सुरक्षित और सुलभ बस सेवा उपलब्ध कराना है।योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीट क्षमता वाली डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिनकी अधिकतम आयु 8 वर्ष होगी। इन बसों का संचालन निजी क्षेत्र के माध्यम से किया जाएगा और इन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ अधिकतम 10 वर्षों के लिए जोड़ा जाएगा, जिसे आगे 5-5 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है और खास बात यह है कि संचालकों को परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी, वे स्वयं अपने मार्ग का चयन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 तय की गई है। इसी संबंध में आज संभागीय परिवहन कार्यालय सहारनपुर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर डिपो, अन्य अधिकारीगण एवं निजी बस यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना की जानकारी दी गई और बस संचालकों की शंकाओं का समाधान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एम.पी. सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) रोहित कुमार सिंह सहित बस यूनियन के पदाधिकारी इमरान, श्यामसुन्दर, रविन्द्र, जयन्त, अकबर, सन्तोष महेश्वरी, मुकेश त्यागी, नासिर जमाल, रहतू सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ