Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

 डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को न हों कोई परेशानी - जिलाधिकारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन द्वारा मां शाकंभरी देवी मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला में पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि मेले में सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को बनाए रखने में किसी भी स्तर से कोई लापरवाही न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति दिव्य और भव्य होना चाहिए। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी निरंतर नजर बनाए रखें एवं सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग को मेले के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के साथ ही पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था जो सीसीटीवी कैमरे से युक्त हों करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में पानी की आपूर्ति तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। परिसर में चिकित्सा सुविधा तथा मोबाइल एंबुलेंस की तैनात रहे। उन्होंने शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने को कहा। उन्होंने विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी आने पर चेतावनी व्यवस्था अलर्ट रखी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, एसपी ग्रामीण श्री सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेंद्र सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हिंदू युवा वाहिनी बागपत ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 का किया भव्य आयोजन