Ticker

6/recent/ticker-posts

28 मार्च से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगी कांग्रेस की समीक्षा बैठके-संदीप राणा

28 मार्च से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगी कांग्रेस की समीक्षा बैठके-संदीप राणा

संगठन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-संदीप सिंह राणा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -आगामी पंचायत व 2027 के विधानसभा चुनावो की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को कर्मठता के साथ कार्य में तेजी लाने को कहा । 

कांग्रेस जिला मुख्यालय पर समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ फ्रंटल संगठनों व विभागों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि हम जनपद की सभी 7 विधानसभाओं में बूथों के गठन का कार्य लगभग पूरा कर चुके हैं और इन्हें और दुरुस्त व मजबूत करने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर तुरंत समीक्षा बैठकों का आयोजन शुरू होगा ।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन समीक्षा बैठकों में वें स्वयं मौजूद रहेंगे, जिसमें बूथ व पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती व सक्रियता को सुनिश्चित किया जाएगा । संदीप राणा ने कहा कि ब्लॉक स्तर की समीक्षा बैठकों में उनके अलावा जिला संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, संबंधित ब्लाक के प्रभारी जिला पदाधिकारियो के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा सभी जरूरी लोगों की मौजूदगी अनिवार्य होगी । राणा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के सख्त निर्देश है कि इसमें किसी भी स्तर पर किसी अकर्मण्यता को स्वीकार नहीं किया जाएगा और संगठन कार्यों में पदाधिकारी द्वारा किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही या कोताही ना-काबिल-बर्दाश्त होगी । संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों का दौर कल से ही शुरू हो जाएगा और इसमें सबसे पहली बैठक कल दिनांक 28 मार्च 2026 को सरसावा में ब्लॉक अध्यक्ष चौ ग़ालिब, 30 मार्च को नागल में ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम व 5 अप्रैल को पुवारका में ब्लॉक अध्यक्ष पवन राणा द्वारा आयोजित की जाएगी ।वरिष्ठ कांग्रेस नेता काज़ी शौकत हुसैन व जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि यह सही समय पर उठाया गया एक ऐसा कदम है, जिससे जिला संगठन को ज्यादा मजबूती तो मिलेगी ही साथ ही हम इस संपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से  कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक ले जाने में भी सफल होंगे ।बैठक जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व पार्षद सरदार व जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, फ्रंटल संगठनों के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा,  प्रीतम सैनी, भूपेंद्र राणा, कुणाल शांडिल्य, प्रभजीत सिंह लम्बा, साजिद अली, असगर आलम, नसीब खान, आदित्य पुंडीर, अमर सिंह, ब्लॉक अध्यक्षगण मेवाराम, चौधरी ग़ालिब, पवन राना, राव अबरार अहमद, चौधरी नवाब व कय्यूम अहमद, अजय राणा, हरविंदर सिंह राणा, राव सखावत अली, इसरार अहमद, मोहम्मद जमाल, शाहबाज अहमद, विनोद सिंह राणा रावत, राकेश वर्मा, मनोज शर्मा, अनवर अहमद, मेघराज सिंह, एडवोकेट सतीश कश्यप, मोहम्मद यामीन, शहजाद उस्मानी, मोहम्मद सुफियान आदि सेठ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी