प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारी नियुक्त
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव की घोषणा हो गई है।प्रेस क्लब में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग सहित 3तीन सदस्यीय चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को विधिवत तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।इसके साथ ही प्रदेश के सबसे व्यवस्थित पंजीकृत प्रेस क्लब में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
चुनाव कार्यालय में व्यवस्था संभालने के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर मनोज कुमार सोही और लव शर्मा चुनावी व्यवस्था संभालेंगे।चुनाव के लिए तीन सदस्य निगरानी समिति का गठन भी किया गया है।इसमें गुलशन नैयर,डा.प्रदीप जोशी और परमजीत सिंह राना शामिल हैं।इसी के साथ पहले प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची सौपी गयी जिसके बाद प्रेस क्लब की मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है।जो प्रेस क्लब नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। ज्ञात रहे की प्रेस क्लब संविधान के अंतर्गत मार्च 31तक अनिवार्य रूप से वार्षिक चुनाव कराने का प्रावधान है। इस वर्ष प्रेस क्लब में 120 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ