नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने विधायक निधि से बनने वाली सड़कों व नालियों का किया शिलान्यास
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने विधायक निधि से बनने वाली विभिन्न सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास व उद्घाटन किया।
वार्ड नंबर 28 के मोहल्ला जनक नगर में रामकृष्ण के मकान से जोसफ के मकान तक, महावीर के मकान से आन सिंह के मकान तक, सोम टेलर से संतोष कुमार के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के साथ-साथ डॉ नागपाल के बराबर वाली गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यही उनका और प्रदेश सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से चहुँमुखी विकास हो रहा है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में सड़कों की स्थिति दयनीय थी।महापौर डॉ अजय कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, जितेंद्र नगर, पार्षद प्रवीण रोहिल्ला, पूर्व पार्षद रेखा रोहिल्ला, संतोष, करणवीर, शिवकुमार, सुरेंद्र धवन, राजकुमार कालड़ा, राजेंद्र धीमान, बीनू पाल, नंद किशोर रोहिल्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ