Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-भारतीय किसान यूनियन (नई क्रांति) के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी कुलबीर सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

किसानों ने विद्युत बिलों में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मीटर रीडिंग प्रत्येक माह ली जाए और उसी आधार पर समय से बिल उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द राहत देने की मांग की गई, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि फसल बुवाई से पहले सहकारी समितियों पर खाद, दवाइयां, यूरिया और जिंक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही किसान पंजीकरण की सुविधा ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित करने की मांग रखी गई, जिससे सत्यापन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान वाजिद, श्यामलाल, रिजवान, फुरकान, विजयपाल, ओमपाल, महिपाल और मुकेश कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे