Ticker

6/recent/ticker-posts

शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिले

शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिले

पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में समारोह का आयोजन कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिल उठे। नर्सरी से कक्षा 11 तक सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

गुरुवार को शेखुल हिंद हॉल में हुए समारोह में सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इसके अलावा दुआ सिलाई सेंटर की छात्रा समरीन को प्रथम तथा जुवैरिया को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘इल्म की रोशनी’ का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिंदू इंटर कॉलेज सहारनपुर की पूर्व प्रधानाचार्या डा. कुदसिया अंजुम ने कहा कि शिक्षा वह उजाला है, जो व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज के भविष्य को संवारने की क्षमता रखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों की शिक्षा को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व के रूप में स्वीकार करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्या बुशरा रानी व संचालन जेबा नाहिद, अर्शी ज़हीर और ज़ैनब ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्या सबा हसीब सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया। अनस सिद्दीकी, अशरफ उस्मानी, अशोक गुप्ता, राजकुमार, अजय कुमार, अदील सिद्दीकी, नजम उस्मानी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शानदार रिजल्ट देख छात्राओं के चेहरे खिले