करंट से झुलसे छात्र की आर्थिक मदद को डीएम से मिलीं शशिबाला पुंडीर
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कक्षा दो के छात्र फरहान (8) के इलाज के लिए पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर आगे आईं हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद डीएम को आर्थिक मदद के लिए पत्र सौंपा है।
बता दें, कि नगर की तल्हेड़ी चुंगी निवासी फहीम का बेटा फरहान 7 मार्च को छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान वे करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। प्राइवेट चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने देवबंद पहुंचकर उसका हाल जाना और परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। जिसके बाद वह डीएम से मिलीं। पुंडीर ने डीएम को पत्र सौंपकर आर्थिक मदद मांगी। बताया कि पिता फहीम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से वह बच्चा का सही से उपचार नहीं करा पा रहा है। पुंडीर बताया कि डीएम ने देवबंद एसडीएम को पीड़ित परिवार से मिलने और बच्चे के इलाज में मदद करने के निर्देश दिए हैं।
0 टिप्पणियाँ