Ticker

6/recent/ticker-posts

फायरिंग कांड: पांच दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार, कई अभी भी फरार

फायरिंग कांड: पांच दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार, कई अभी भी फरार

29 मार्च को होटल वीआईपी रोज के बाहर हुई थी फायरिंग

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- स्टेट हाईवे स्थित वीआइपी रोज होटल के बाहर युवकों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बता दें, की 29 मार्च की रात किराए पर कमरा लेने के लिए के कुछ युवक होटल वीआईपी रोज में पहुंचे थे। कर्मचारी के आईडी मांगने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं युवकों ने होटल के बाहर पांच राउंड फायरिंग भी की थी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले में पुलिस ने कर्मचारी अरुण कुमार की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें काम पर लगी हुईं थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रणखंडी गांव निवासी विवेक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा के थाना गुरुग्राम और सोनीपत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हनुमान जी का दिव्य स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र