हनुमान जी का दिव्य स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
रिपोर्ट रवि बख्शी
सहारनपुर-सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
रामकथा के समापन के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति रस की गूंज सुनाई दे रही थी।इस अवसर पर हनुमान जी का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया और पूरे मंदिर परिसर में “बच्चा-बच्चा राम का, हनुमान जी के काम का” के जयघोष से सुभाष नगर गूंज उठा।कार्यक्रम में नगर के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर अत्यंत मनमोहक दिखाई दे रहा था।समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

0 टिप्पणियाँ