वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लूटी अभिभावकों की वाहवाही
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के जीटी रोड़ स्थित तेजस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषितकर अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ टॉप फाइव में स्थान बनाने वाले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रश्मि टेरेंस, आरती राज ठकराल एवं डॉ. कमाल अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अवनी चौधरी, पूर्वी अरोड़ा व तेजस्वी समेत आदि बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में सीनियर, प्राइमरी एवं अन्य वर्गों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सीनियर सेक्शन में कक्षा आठ की छात्रा मानवी कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य ने द्वितीय एवं रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में आयान प्रथम, सानिध्य द्वितीय तथा अर्श तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह में अनुशी, विशेष, अभिनव सैनी एवं प्रेरणा सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्राइमरी सेक्शन में कक्षा पांच से एल्विन, यशिका, आरव राणा एवं ईशानी, कक्षा चार से पूर्वी, अर्पित, प्रीत एवं वैष्णव, तथा कक्षा तीन से आरोही चौधरी, अन्य एवं अभी कश्यप ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा दो, कक्षा एक, यूकेजी, एलकेजी एवं नर्सरी के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल टॉपर के रूप में विराट राणा, विश्वस्तय पूर्वी एवं मानवी कश्यप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक है और तेजस इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है, उन्होंने विद्यालय की गतिविधि-आधारित शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। बाबा गुलज़ार सिंह चीमा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पत्रकार ओमप्रकाश जैन, गुलफाम अली व एसडी गौतम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्योति सचदेवा, मनमोहन सिंह, सोनू सैनी सुदर्शन, कंवरपाल राणा, सुनील नाहर, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, आलोक राणा, शंटी सरदार, कुलदीप राणा, अनमोल अरोड़ा, तिलक शर्मा आदि रहे
0 टिप्पणियाँ