Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

चयनित 20 खिलाडी वरीयता क्रम के अनुसार 15 से 29 अप्रैल को सहारनपुर में आयोजित होने वाले केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 मंडलों के 46 उभरते जूडोकाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आवासीय छात्रावास में प्रवेश हेतु दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालक (अण्डर 15) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मेे किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के देवी पाटन मण्डल, सहारनपुर मण्डल, लखनऊ मण्डल, आजमगढ मण्डल, आगरा मण्डल, अलीगढ मण्डल, बरेली मण्डल, गोरखपुर मण्डल, कानपुर मण्डल से  46 खिलाडियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर दांव-पेंच दिखाएं। 
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण मे मुख्य अतिथि सुबोध कुमार, उप जिलाधिकारी, सहारनपुर के द्वारा खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया।प्रतियोगित्ता में -35 किग्रा. में सागर प्रथम, आदित्य वर्मा द्वितीय, देव शर्मा व अप्रित वर्मा तृतीय, -40 किग्रा. भार वर्ग में मयंक राजपूत प्रथम, समर द्वितीय, प्रदीप व आशीष कुमार तृतीय, -45 किग्रा. भार वर्ग मे विकास प्रथम, अजय श्रीवास्तव द्वितीय, दिक्षांत भारद्वार व भानू प्रताप सिंह तृतीय, - 50 किग्रा. भार वर्ग में नवीन प्रथम, प्रतीक यादव द्वितीय, अजय राजपूत व प्रतीक तृतीय, -55 किग्रा. भार वर्ग में तनिष्क कश्यम प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, आयुष सिंह व अभिनव सिंह तृतीय, -60 किग्रा. किग्रा. भार वर्ग में जतिन कश्यप प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय, नवाजिस व फरहान तृतीय, - 66 किग्रा. भार वर्ग में प्रिन्स यादव प्रथम, वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 
प्रदेश स्तरीय चयनकर्ता समिति में अनिमेष सक्सेना (क्षेत्रीय कीडाधिकारी अयोध्या), मंजू शर्मा (जिला क्रीडा अधिकारी हरदोई) डॉ. परवेज अली (सहायक प्रशिक्षक गौतमबुद्ध नगर) के द्वारा केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाडियों का चयन किया। चयनित 20 खिलाडी वरीयता क्रम के अनुसार दिनांक 15 से 29 अप्रैल 2026 को सहारनपुर में आयोजित केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में अन्तरर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, सुनिल यादव, रूप किशन बघेल, सूरज सिंह, अनुज यादव, एकांश, दानिश असद, अमन झा, पिन्टू सैनी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जूडो प्रशिक्षक पुनित कुमार आर्य, एथलेटिक प्रशिक्षक लाल धर्मेन्द्र प्रताप, भारोत्तोलन प्रशिक्षक जयेन्द्र कुमार, ताईक्वांडो प्रशिक्षक प्रियंका चौहान, क्रिकेट प्रशिक्षक प्रीती मेहरा, प्रवीन चौधरी, रूपेश कुमार, अभिषेक चौधरी, शूटिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार उपस्थित रहे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन