Ticker

6/recent/ticker-posts

हज फ़र्ज़ और एक ख़ास इबादत है।इसलिए हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोग हज के ख़ास अरकान, अहकाम अच्छी तरह सीख लें-हाजी मोहम्मद अय्यूब

हज फ़र्ज़ और एक ख़ास इबादत है।इसलिए हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोग हज के ख़ास अरकान, अहकाम अच्छी तरह सीख लें-हाजी मोहम्मद अय्यूब

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को हज के सभी अहकाम अच्छी तरह सीख लेने चाहिएं।क्योंकि हज फ़र्ज़ और ख़ास इबादत है।

हज कमेटी द्वारा नियुक्त हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब ने इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए अपील जारी करते हुए कहा कि हज फ़र्ज़ और एक ख़ास इबादत है।इसलिए हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोग हज के ख़ास अरकान, अहकाम अच्छी तरह सीख लें।कई बार कुछ लोग हज पर चले जाते हैं लेकिन अरकान,अहकाम की सही जानकारी न होने की वजह से ग़लती कर बैठते हैं।कई बार तो ऐसी ग़लती कर देते हैं कि उन पर दम वाजिब हो जाता है।हाजी मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि अगर एक भी अरकान अहकाम छूटा तो हज नहीं होगी।उन्होंने कहा कि अहराम बांधने, कुर्बानी करने,शैतान को कंकर मारने और दिगर जानकारी के लिए अपने आसपास के आलिमों या हज ट्रेनर से राब्ता करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो हमसे राब्ता करें।उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई कोताही न हो यही कोशिश रहनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन