महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा निकाल एकजुटता का संदेश दिया
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- गांव भाटखेड़ी में महर्षि कश्यप जयंती पर हवन पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, पत्रकार एसडी गौतम, अमित वालिया व सुरेश प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
कार्यक्रम में विचार रखते हुए पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के बताए रास्ते चलना चाहिए और एकजुट होकर समाज की ताकत का एहसास कराना चाहिए क्योंकि महापुरुष बिना किसी भेदभाव के सभी का कल्याण करते है जिनके विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश घोषित न करने पर नाराजगी जाहिर की। पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि सभी के मिलजुलकर रहने से ही समाज में मधुरता आती है ग्रामीण परिवेश में सभी समुदाय एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होकर परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं जो ग्रामीण माहौल को खूबसूरत बनाते है। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र निम ने मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान सुरेश प्रधान व डॉ. शिवदयाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह खुशी दिन है जिसे सभी को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। महर्षि कश्यप मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मंदिर पर पहुंची तो कमेटी द्वारा जल व फल वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर अनुयायी झूमते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान देवेन्द्र ध्वलहार, शीशपाल सैनी, अमित वालिया, सुखबीर कश्यप, मोहित कश्यप, निरंजन कश्यप, विनोद शर्मा, जीवन कश्यप, रामफल, राजबीर, सोल्हू बीडीसी, मुकेश सैनी, अभिषेक अंबेडकर, मास्टर लोकेश कुमार, अंकित खुराना, राजकुमार, सुमित दीक्षित, सतीश कोक्कू, विकास कुमार विक्की, जयपाल, मंगता, अनुज कुमार, पंकज कश्यप, गिरवर कश्यप, ब्रिजेश कश्यप, विनोद कश्यप, किरणपाल, नत्थूसिंह, आजाद सिंह, मनोज भाटल, आशु, बाबूराम, सौरभ, रजत कश्यप, विनय, हैप्पी, लक्की, प्रमोद, नीटू, शानू, धर्मसिंह, रामकुमार, संदीप कश्यप, मुकेश बोहडूपुर, अरुण कुमार, सुमित कश्यप, राहुल, विनय कश्यप, अंकुर, पारस, पवन मिस्त्री, संजय आढ़ती, मनीष खुराना, कुलवंत, पोपिन खुराना, सोनू कुमार, सोमकुमार, सुमित कुमार, विवेक कुमार, रविन्द्र कुमार व बॉबी कुमार समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर कस्बा नागल में भी महर्षि कश्यप जयंती पर हवन पूजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने समाज को राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में आगे आने की बात कही। इस दौरान बिशम्बर दास प्रधान, समाजसेवी रवींद्र कश्यप, धन्नू प्रधान, संजय भट्टी, प्रदीप मेहरा, मोहित प्रधान, भूषण कश्यप, सुमित, अरुण कश्यप, संदीप, सोनू कश्यप, प्रदीप, बिट्टू कश्यप, कुलदीप, अंकुर, सन्नी व दीपक समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ